Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का डीएसपी बताकर ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से 20 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से ‘भारत सरकार’ लिखी एक कार भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम के अनुसार, आरोपी ने खुद को IB का डीएसपी बताकर वित्त मंत्रालय और जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस तरह उसने चार लोगों से प्रत्येक से 5-5 लाख रुपये ऐंठ लिए।
‘कान्हा रेजीडेंसी’ से दबोचा गया आरोपी
शिकार बने नितिन कुमार, आकाश सिंह, राहुल फौजदार और जितेंद्र सिंह ने 8 फरवरी को एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने रामनगरिया थाने के पीछे स्थित ‘कान्हा रेजीडेंसी’ पर छापा मारकर आरोपी श्रीनिवास कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया।
‘भारत सरकार’ लिखी कार जब्त
पुलिस ने आरोपी के पास से ‘भारत सरकार’ के नंबर प्लेट वाली एक कार भी बरामद की, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को प्रभावित करने और विश्वास में लेने के लिए करता था।
अब तक 12 से ज्यादा ठगी के मामले
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अब तक 12 से अधिक ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह लोगों से दोस्ती कर उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाता था और फिर मोटी रकम वसूलकर फरार हो जाता था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- 8 दिन की बेटी, 6 साल का बेटा; सेना के जवान विकास देशवाल को गांव ने दी अंतिम विदाई
- रायपुर में काव्य रसिक संस्थान का कवि सम्मेलन: छत्तीसगढ़ समेत देशभर से पहुंचे 14 कवियों ने बांधा समां
- राजकुमार कॉलेज में ‘नाद संगम’ 2026-27 का भव्य समापन, मैग्नम ओपस ट्रॉफी में ऐतिहासिक टाई, तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
- कटनी में गरजे पीसीसी चीफ: शुद्ध पेयजल और जहरीली शराब के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कहा- आदिवासियों की जमीन वापस दिलाएंगे
- लखनऊ में अजीबोगरीब मामला: प्रेमिका को घुमाने के लिए चाहिए थे पैसे, युवक ने रची खुद के किडनैपिंग की झूठी कहानी
