Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक महिला RAS अधिकारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता (AEN) और उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जबरन दो बार गर्भपात कराया।

क्या है पूरा मामला?
बौंली थाना प्रभारी प्रेम बहादुर सिंह के अनुसार, महिला अधिकारी ने AEN अरविंद मीणा और उसके भाई अजय मीणा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जबरन भ्रूण हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती
महिला अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में उसका तलाक का मुकदमा चल रहा था, उसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती अरविंद मीणा से हुई। आरोप है कि अरविंद ने शादी का वादा कर विभिन्न स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसका भाई अजय मीणा भी इस अपराध में शामिल हो गया।
20 अगस्त 2024 को अरविंद मीणा महिला अधिकारी को जबरन मंदिर ले गया और प्रतीकात्मक शादी कर ली। लेकिन 11 नवंबर 2024 को उसने मारपीट कर जयपुर में छोड़ दिया, जिसके बाद राहगीरों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। मानसिक आघात के कारण वह उस समय मामला दर्ज नहीं करा पाई।
पहले भी विवादों में रह चुकी हैं महिला अधिकारी
बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी का पहले भी विवादों से नाता रहा है। 2022 में खंडार के एक राशन डीलर समसुद्दीन खान ने तत्कालीन रसद अधिकारी महेंद्र मीणा को फोन कर एक पूर्व विधायक के नाम पर अतिरिक्त चार्ज देने की सिफारिश की थी, जिसके बाद राशन डीलर को निलंबित कर दिया गया था। आरोप लगे थे कि महिला RAS अधिकारी के कहने पर यह फोन किया गया था, जिससे यह मामला विवादों में आ गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स

