Rajasthan News: बाड़मेर शहर से 90 किमी दूर गिराब थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक और नाबालिग लड़की के शव पेड़ पर लटके मिले. गिराब इलाके में सुनसान जगह पर खड़ी बाइक और हेलमेट देखकर राहगीरों को शक हुआ. बाइक से टीले की ओर जाते पैरों के निशान देखकर वे टीले के ऊपर पहुंचे, जहां पेड़ से शव लटके हुए मिले.
गिराब थाना इंचार्ज देवी सिंह ने बताया कि लड़का पप्पू सिंह (22) पुत्र छगन सिंह गिराब कस्बे का रहने वाला था. वहीं, 17 वर्षीय लड़की बाड़मेर शहर की निवासी थी. लड़की शनिवार को घर से गरबा खेलने जाने की बात कहकर निकली थी. लोगों ने रविवार सुबह 6 बजे दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़के के परिजनों को बुलाया, जिसके बाद दोनों की पहचान की गई.

पुलिस के अनुसार, लड़की बाड़मेर शहर की रहने वाली थी और वह शनिवार को लड़के के साथ बाइक पर बैठकर आई थी. सुसाइड से पहले लड़के ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लड़की के साथ कुछ फोटो शेयर किए थे. एक फोटो में लड़का लड़की की मांग में सिंदूर भरता नजर आ रहा है, जबकि दूसरी फोटो में लड़की सिंदूर लगाए मुस्कुरा रही है. टीले के पास दोनों के बैग, जूते और मोबाइल भी मिले.
गिराब थाना अध्यक्ष देवी सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक पप्पू सिंह, गिराब कस्बे का निवासी था और 17 वर्षीय लड़की बाड़मेर शहर की थी. दोनों के शव सुबह 6 बजे पेड़ से लटके हुए पाए गए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं.
लड़की शनिवार शाम को घर से गरबा खेलने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह युवक के साथ बाइक पर गिराब पहुंची. युवक तीन भाइयों में से मंझला था, और उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार, पिता ने भी आत्महत्या की थी.
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को किया बरी
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो

