Rajasthan News: जयपुर: सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन (Flight Operations) बुरी तरह से प्रभावित हुआ. जयपुर से 6 शहरों की फ्लाइट्स 1 से 4 घंटे तक देरी से रवाना हुईं. इससे यात्री काफी परेशान हुए.

एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट IX-1223 सुबह 8:55 बजे रवाना होनी थी, लेकिन इसे पहले 11:20 बजे के लिए रि-शेड्यूल (Re-Schedule) किया गया और बाद में यह 12:35 बजे उड़ान भर सकी. इसी तरह, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7718, जो सुबह 9:45 बजे जयपुर से चंडीगढ़ जाती है, 10:55 बजे उड़ान भर सकी.
दूसरी फ्लाइट्स का भी बुरा हाल
- एयर इंडिया एक्सप्रेस की भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट IX-2802 सुबह 10:45 की जगह दोपहर 1 बजे रवाना हुई.
- दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1199, जो दोपहर 12:20 बजे निर्धारित थी, सोमवार को दोपहर 2:10 बजे उड़ान भर सकी.
- उदयपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7465, सुबह 6:55 बजे की बजाय, खराब मौसम (Bad Weather) के कारण 1 घंटे की देरी से रवाना हुई.
- गुवाहाटी जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1953 दोपहर 2:15 बजे रवाना होनी थी, लेकिन यह शाम 5 बजे उड़ान भर सकी.
पढ़ें ये खबरें
- BJP में बगावत के सुर? राज्यसभा टिकट कटते ही पूर्व MP धर्मेंद्र कश्यप ने लिखा ‘टाटा बाय बाय’, जानें पूरा मामला
- खेल रहे बच्चों पर अचानक झपटा पागल कुत्ता, 5 बच्चे घायल, 2 गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
- 10 दिन के भीतर ODI के बाद T20 में डेब्यू, पहले ही मैच में गेंद से बरपाया कहर, कौन हैं भारतीय टीम के नए ऑलराउंडर नमन धीर ?
- अनंत-नीरज विवाद पर जदयू में मचा हड़कंप, राष्ट्रीय महासचिव के इस बयान से गरमाई सियासत!
- तीन रोजगार सहायक बर्खास्त, वीबी-जी राम जी के काम में लापरवाही पर प्रशासन ने की कार्रवाई
