Rajasthan News: राजस्थान के गंगानगर में लॉरेंस गैंग के द्वारा फिरौती मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। मामला पुरानी आबादी थाने के सटे इलाके का है, जहां एक महिला को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। यह कॉल विदेशी नंबर से आई थी और कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विदेशी नंबर से महिला को आया था कॉल
पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि महिला को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आई थी, जिसमें उससे 50 लाख की फिरौती मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताया। महिला के पति के बारे में पता चला है कि वह एक मध्यमवर्गीय व्यापारी है और गंगानगर में एक दुकान चलाता है।
पुलिस साइबर टीम की मदद ले रही है
एसपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है, जो कॉल के स्रोत और कॉल करने वाले की पहचान का पता लगाने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा, पुलिस साइबर टीम की मदद भी ले रही है ताकि इस मामले की जांच को और आगे बढ़ाया जा सके।
रोहित गोदारा कौन है
बीकानेर का रहने वाला रोहित गोदारा 2010 में अपराध की दुनिया में आया था और वह कम से कम 32 मामलों में वांछित है। उसने हाल ही में राजस्थान के व्यापारियों से रंगदारी भी मांगी थी। इसके अलावा, गोदारा ने राजस्थान में करणी सेना के प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की साजिश भी रची थी।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन: दिग्गजों के नामों पर चर्चा तेज, जानिए पूरा चुनावी गणित
- RJD का हमला, गया में भू-माफियाओं के तांडव और बमबाजी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, उठाए तीखे सवाल
- रामराजा सरकार दरबार में बदला समयः शरद पूर्णिमा के बाद अब 1 घंटे देरी से उठेंगे ‘सरकार’, अयोध्या यात्रा का शेड्यूल भी बदला
- गुमला में हाथी का तांडव: ग्रामीण को सूंड में लपेटकर आधा किलोमीटर तक घसीटा, कुचलकर मार डाला
- पंजाब में योग्यता के दम पर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम भगवंत मान बोले- सिर्फ डिग्री देना शिक्षा का उद्देश्य नहीं
