Rajasthan News: तिजारा जिले के मुंडावर में एक युवक ने शुक्रवार दोपहर 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी, युवती का शव थाने के सामने कमरे में मिला है। आरोपी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने युवक पर किडनैप कर रेप और फिर हत्या का आरोप लगाया। थाने के सामने मर्डर की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया।

युवती के पिता ने बताया कि मेरी 2 बेटियां सुबह 10 बजे नर्सिंग डिप्लोमा का सर्टिफिकेट लेने मुंडावर आई थी। छोटी बेटी जैसे ही नाश्ता लेने गई तभी आरोपी बड़ी बेटी का किडनैप कर कमरे पर ले गया। आरोपी ने उसका रेप किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कमरे में युवती के सिर के बाल और ब्लड फैला हुआ था। संभावना है कि युवती और युवक उपेंद्र के बीच छीना झपटी हुई थी। इसी दौरान युवक ने युवती के बाल तक नोच डाले। इधर घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी जया सिंह भी मुंडावर थाने पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी ली है।
किराए के कमरे में रहता था आरोपी
आरोपी उपेंद्र कुमार (21) हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दूंगड़ा गांव का रहने वाला है और मुंडावर में शेयर मार्केट का काम करता था। वह किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को मुंडावर सीएचसी मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
