Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। इस बार उन्हें महीने के अंत तक वेतन और पेंशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि सभी कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही वेतन मिल जाएगा। इसके साथ ही पेंशनर्स को भी उनकी पेंशन का भुगतान समय से पहले, दिवाली से पहले ही कर दिया जाएगा। बुधवार को इस संबंध में वित्त विभाग के सचिव देबाशीष पृष्टि ने आदेश जारी किए।

दिवाली से पहले वेतन और पेंशन भुगतान के निर्देश
वित्त विभाग ने निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों के प्रमुखों, जिला अधिकारियों, निदेशकों, कोषागार पेंशन और कोषाधिकारियों को 30 अक्टूबर तक वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार होने के कारण सभी राजकीय कर्मचारियों (पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों सहित) के अक्टूबर महीने का वेतन व भत्ता 30 अक्टूबर को ही जारी किया जाएगा।
पेंशनर्स को भी 30 अक्टूबर तक उनकी पेंशन मिल जाएगी। यह आदेश राजस्थान सरकार के दिल्ली स्थित कार्यालयों पर भी लागू होगा। दिवाली से पहले वेतन और पेंशन की मांग लंबे समय से विभिन्न कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स द्वारा की जा रही थी, जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलानः 2 अक्टूबर से सेव डेमोक्रेसी मार्च, 6 को चुनाव आयोग का घेराव करेगी
- लाल किले पर ‘आजाद हिंद फौज’ का स्मारक बनाने की मांग खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने बताई वजह
- शंकरसिंह वाघेला की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर भाजपा का हमला, बताया डूबता जहाज
- ‘बारामूला एक्सप्रेस’ आकिब नबी का इंटरनेशनल डेब्यू, टीम इंडिया के लिए खेलने वाले बने J&K के तीसरे खिलाड़ी
- गुजरात के वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सूरत-राजस्थान बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत


