Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। राज्य के धौलपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर और जैसलमेर में गर्मी अपने चरम पर है।

पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी
बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, जिससे लोगों को दिनभर लू और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 27 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की चेतावनी जारी की थी।
अगले 2-3 दिन मिल सकती है राहत
हालांकि, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले 2-3 दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अंता (बांरा) में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे उम्मीद की जा रही है कि गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
बारिश से गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। 28 मार्च से 3 अप्रैल तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है।
अप्रैल में भी बारिश की उम्मीद
4 से 10 अप्रैल के बीच भी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है, और अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज होने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स
