Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। DST टीम और नदनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तिलउआ गांव के पास एक फोर व्हीलर और दो बाइकों से विस्फोटक की भारी खेप पकड़ी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जो विस्फोटक सामग्री को खनन क्षेत्र में विस्फोट करने के लिए ले जा रहे थे।

DST टीम प्रभारी दीनदयाल शर्मा ने बताया कि उन्हें तिलउआ गांव के पास अवैध विस्फोटक सामग्री की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर नदनपुर पुलिस के सहयोग से अलग-अलग टीमों ने 3 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस को दो बाइकों और एक पिकअप गाड़ी में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली, जिसमें 1800 गुल्ला जिलेटिन की छड़ें और 4 कार्टून में 8 बंडल लाल बत्ती विस्फोटक शामिल थे।
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने तीन आरोपियों संदीप शर्मा, पिंटू शर्मा और रामसेवक को गिरफ्तार किया। ये आरोपी अवैध खनन के लिए विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे थे। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
विस्फोटक का इस्तेमाल
खनन माफिया अवैध रूप से पत्थर की खदानों में विस्फोटक सामग्री का उपयोग करते हैं। वे एक साथ विस्फोट करके बड़े पैमाने पर पत्थर की निकासी करते हैं। यह धंधा लंबे समय से खदानों में पनप रहा है और पुलिस समय-समय पर इस पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन खनन माफिया हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
