Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला टीचर पर उसके पति ने एसिड फेंककर उसे कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया। 70% झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सवाई माधोपुर में थी महिला की पोस्टिंग
पीड़िता ममता गौड़, जो सवाई माधोपुर के बालेर गांव में थर्ड ग्रेड टीचर हैं, हाल ही में कोटा में एक शिक्षक सम्मेलन में शामिल होने के लिए आई थीं। ममता कोटा के संतोषी नगर में अपने मकान में ठहरी थीं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे, आरोपी पति सुनील दीक्षित ने ममता के हाथ-पैर बांध दिए और उन पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और भाग गया।
झुलसी हालत में ममता ने रांची में अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। भाई की सूचना पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
पड़ोसियों का बयान
एक पड़ोसी ने बताया, “जब हम वहां पहुंचे तो महिला के हाथ बंधे हुए थे और शरीर बुरी तरह झुलसा हुआ था। आरोपी पति पहले भी घरेलू झगड़े करता था।” पुलिस ने आरोपी पति सुनील दीक्षित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला 60-70% तक झुलस गई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
