Rajasthan News: जालोर: राजस्थान के जालोर जिले के कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक वे अपनी पत्नी, आईएएस टीना डाबी, से मिलने बाड़मेर जा रहे थे. रास्ते में सायला के पास डॉ. गावंडे को अचानक पेट में तेज दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत हुई. इसके बाद उन्हें सायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती किया गया, जहां उन्हें एक घंटे तक प्राथमिक उपचार दिया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए बाड़मेर जाने की सलाह दी.

डॉ. प्रदीप गावंडे हाल ही में जालोर के कलेक्टर बने हैं, और शनिवार को छुट्टी के दिन अपनी पत्नी से मिलने बाड़मेर जा रहे थे. सायला के पास उन्हें पेट में असहनीय दर्द होने लगा, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उनका बीपी भी काफी बढ़ गया था, इसलिए उन्हें तत्काल उपचार की जरूरत थी.
सोनोग्राफी के बाद यह पता चला कि डॉ. गावंडे के पेट में पथरी है. एक पथरी ऊपरी हिस्से में और एक निचले हिस्से में थी. उच्च स्तरीय मशीन न होने के कारण निचले हिस्से की पथरी को स्कैन करने में दिक्कत आई. प्राथमिक उपचार से राहत मिलने के बाद डॉ. गावंडे बाड़मेर के लिए रवाना हुए. चिकित्सकों ने उन्हें बाड़मेर में रेडियोलॉजिस्ट से जांच करवाने की सलाह दी है.
इस घटना के बाद जालोर के प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई, और उनके परिवार व करीबी अधिकारियों में चिंता का माहौल है.
पढ़ें ये खबरें भी
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
