Rajasthan News: देशभर में उत्कर्ष कोचिंग क्लासेज (Utkarsh Classes) के 17 ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की छापेमारी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है। जोधपुर, जयपुर और उज्जैन समेत अन्य शहरों में यह कार्रवाई चल रही है। जोधपुर में 14 ठिकानों पर गहन जांच हो रही है। यह छापेमारी अगले 2-3 दिनों तक चलने की संभावना है।

टैक्स चोरी के आरोप
उत्कर्ष कोचिंग संस्थान द्वारा हाल ही में किए गए एक बड़े शेयर सौदे में टैक्स चोरी का संदेह है। आयकर विभाग इस सौदे के लेन-देन और कर अनुपालन की जांच कर रहा है। कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर निर्मल गहलोत के घर और बैंक खातों की भी तलाशी ली गई, जिसमें नकदी और सोने की बड़ी बरामदगी की खबर है। संपत्ति की कुल कीमत का खुलासा छापेमारी के समाप्त होने के बाद होगा।
फीस और संपत्ति लेन-देन में गड़बड़ी
आयकर विभाग को संस्थान द्वारा बच्चों से ली गई फीस के रिकॉर्ड में अनियमितताओं का शक है। कई कंप्यूटर और दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के वेतन और संस्थान द्वारा खरीदी गई जमीनों के निवेश रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है।
150 से अधिक अधिकारी जांच में शामिल
इस छापेमारी अभियान में 150 से अधिक आयकर अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनका अध्ययन जारी है। पुलिसकर्मी भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं।
छापेमारी के कारण पेरेंट्स अपने बच्चों की पढ़ाई में रुकावट को लेकर चिंतित हैं। गुरुवार को कुछ छात्रों ने प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। कोचिंग परिसर में अब हालात सामान्य हैं, लेकिन जांच जारी है।
बता दें कि उत्कर्ष कोचिंग संस्थान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से IAS, IPS सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। अपने परिणाम और किफायती फीस के लिए यह संस्थान प्रसिद्ध है। इसकी देशभर में शाखाएं हैं, जहां हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- The Rings of Power Season 3 का ट्रेलर रिलीज, लौट रही है मिडिल-अर्थ की जादुई दुनिया, सॉरॉन के खिलाफ छिड़ेगी महाजंग
- कार्तिक का महीना कब शुरू होने वाला है? कार्तिक मास में करें सूर्यदेव की उपासना, इस तरह करें सूर्य को प्रसन्न…
- पत्नी से मिलने आधी रात पहुंचा प्रेमी, पति ने दोनों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; खुद भी झुलसा, तीनों ICU में भर्ती
- बुध वक्री : 24 अक्टूबर से 20 दिन तक संभलकर करें पैसों का लेनदेन, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
- ट्रम्प की नाराजगी से घबराए जेलेंस्की… अमेरिकी दूतों ने लगाई फटकार, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दी सफाई
