Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर ने एक बार फिर अपनी पहचान वैश्विक स्तर पर दर्ज कराई है। ट्रैवल प्लस लीजर की वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड्स 2025 रैंकिंग में जयपुर ने पांचवां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि जयपुर ने इस सूची में इटली के ऐतिहासिक शहर फ्लोरेंस को पीछे छोड़ दिया है।

पर्यटकों के वोट से मिला सम्मान
यह रैंकिंग दुनिया भर के यात्रियों के वोट के आधार पर तैयार की जाती है। इस बार जयपुर को 91.33 स्कोर मिले। शानदार होटल, विश्वस्तरीय शॉपिंग अनुभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जयपुर को विशेष रूप से सराहा गया। मैगजीन ने इसे जरूर घूमने लायक शहर बताया है।
शीर्ष पर सैन मिगुएल, टोक्यो तीसरे, जयपुर पांचवें स्थान पर
रैंकिंग में पहला स्थान मैक्सिको के सैन मिगुएल डी अलेंदे को मिला है। उसकी सांस्कृतिक ऊर्जा, जेब पर हल्का माहौल और रचनात्मकता इसकी खासियत रही। दूसरे स्थान पर उबूद (बाली), तीसरे पर टोक्यो, चौथे पर बैंकॉक और जयपुर पांचवें स्थान पर रहा। टॉप 10 की सूची में होई एन, मेक्सिको सिटी, क्योटो और कुजको जैसे शहर भी शामिल हैं।
दिया कुमारी: मोदी और भजनलाल सरकार के विजन का नतीजा
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मजबूत नेतृत्व का नतीजा बताया। उनके मुताबिक, डबल इंजन सरकार के प्रयासों, खासकर पर्यटन को बढ़ावा देने की केंद्र की नीति और राज्य सरकार की योजनाओं का यह सीधा असर है।
राजस्थान को मिली वैश्विक पहचान
दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग की कोशिशों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने संस्कृति संरक्षण, आधारभूत ढांचे में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर जो ध्यान दिया है, उसी का नतीजा है कि आज जयपुर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में गिना जा रहा है।
प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे राजस्थान की मेहनत का नतीजा बताया और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह सम्मान हर उस व्यक्ति का है जो राजस्थान की परंपरा, कला और मेहमाननवाजी को गर्व से दुनिया के सामने लाता है। आने वाले समय में जयपुर और राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


