Rajasthan News: राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के इंजीनियर अविनाश शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी संपत्ति का खुलासा किया है। इस रेड में 13 लाख रुपये नकद, 150 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और 100 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, 2 बैंक लॉकर और 7 बैंक खातों में लाखों रुपये जमा होने की जानकारी भी सामने आई है। ACB की जांच अभी जारी है और बड़े खुलासों की संभावना बनी हुई है।

250% से ज्यादा अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप
ACB के अनुसार, JDA इंजीनियर अविनाश शर्मा ने सरकारी सेवा में रहते हुए भ्रष्टाचार के जरिए अपनी आय से 250% अधिक संपत्ति अर्जित की। उसने कई कॉलोनियों में सैकड़ों भूखंड और प्रॉपर्टी खरीदी।
बैंक खातों और निवेश का ब्योरा
– 7 बैंक खातों में 30 लाख रुपये से ज्यादा जमा
– शेयर मार्केट में 1.34 करोड़ रुपये का निवेश
– बच्चों की पढ़ाई पर 50 लाख रुपये खर्च किए
भ्रष्टाचार से हासिल कीमती भूखंड और बिल्डर्स को फायदा
जांच में सामने आया है कि अविनाश शर्मा ने गृह निर्माण समितियों और बिल्डर्स को लाभ पहुंचाया, जिसके बदले में उसने सस्ती दरों पर महंगी जमीनें खरीदीं। अब तक करीब 6.25 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हो चुका है।
ACB की कार्रवाई जारी
ACB की टीम अभी भी दस्तावेजों और बैंक लेन-देन की गहन जांच कर रही है। दो बैंक लॉकर अभी खोले जाने बाकी हैं, जिनसे और अधिक अवैध संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
