Rajasthan News: कैलादेवी चैत्र नवरात्रि मेला 26 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगा। भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए, मेले की अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। देशभर से श्रद्धालु कैलादेवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिनकी सुविधा के लिए राजस्थान रोडवेज ने विशेष बस सेवा की व्यवस्था की है।

300 बसों का संचालन, किराए में छूट
हिंडौन रोडवेज के चीफ मैनेजर संदीप सांखला के अनुसार, प्रदेश के 45 डिपो से कुल 300 बसें चलाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को बस किराए में 50% की छूट दी जाएगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुलभ होगी।
किन-किन स्थानों से चलेंगी बसें?
- आगरा– 104 बसें
- धौलपुर– 44 बसें
- बाड़ी– 17 बसें
- हिंडौन रेलवे स्टेशन– 49 बसें
- करौली– 17 बसें
- गंगापुर सिटी– 30 बसें
- मेहंदीपुर बालाजी– 5 बसें
- हिंडौन बस स्टैंड– 10 बसें
बस संचालन का चरणबद्ध कार्यक्रम
पहले चरण में 79 बसें संचालित की जाएंगी, जबकि 28 मार्च से सभी बसें सुचारू रूप से चलेंगी। गंगापुर रेलवे स्टेशन और हिंडौन से हर 15 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी।
सुरक्षा और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था
- 1000+ पुलिसकर्मी मेले की सुरक्षा संभालेंगे।
- 350 निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं।
- पूरे मेला क्षेत्र में 305 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
- दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की गई है।
- गर्मी को ध्यान में रखते हुए 25 जल मंदिर स्थापित किए गए हैं।
- 50 स्काउट गाइड और रोवर स्वैच्छिक सेवाएं देंगे।
- मेला क्षेत्र में 160 शौचालय और 200 से अधिक सफाई कर्मी तैनात रहेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- MP भीषण सड़क हादसे में 2 मौतः ड्राइवर को झपकी आने से पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, 4 घायल
- Jharkhand High Court: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के बेल के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका खारिज, आर्म्स एक्ट मामले में जमानत दी
- IAF चीफ का ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत बड़ा बयान, PAK को चेतावनी देते हुए कहा- ‘कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं’
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा: सीएम साय ने खींचा खाका, बताया- अलग-अलग स्तर में सभी से करेंगी मुलाकात…
- मऊगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: खेतों के बीच बना दिया अस्पताल, न डॉक्टर, न रास्ता, न बिजली-पानी!
