Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल में जिला कलेक्टर किशोर कुमार के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक विदेशी फर्जी व्हाट्सएप नंबर पर कलेक्टर की तस्वीर लगाकर अधिकारियों और परिचितों से ठगी का प्रयास किया। कलेक्टर ने इस घटना की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि ठगों ने उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर उनसे जुड़े अधिकारियों और परिचितों से पैसे मांगने का प्रयास किया है। उन्होंने एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर का उपयोग कर ठगी की कोशिश की, जिस पर उनकी फोटो लगाई गई थी। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष कुमार और भिवाड़ी की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को सूचित किया।
जिला कलेक्टर ने तुरंत जिला स्तर के अधिकारियों के ग्रुप और अन्य परिचितों को सावधान रहने के लिए मैसेज किया, उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों और परिचितों को विभिन्न विदेशी नंबरों से कलेक्टर के नाम पर मैसेज आ रहे हैं, जिसमें उज्बेकिस्तान के नंबर का उल्लेख है।
इस घटना के बाद, जिला साइबर टीम आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी साधनों के जरिए आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पिछले कुछ दिनों में नागौर और भीलवाड़ा में भी इसी तरह के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने की कोशिशें हुई थीं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि साइबर ठग सक्रिय हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

