Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर मंगलवार शाम दो बसों की टक्कर में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा चिकसाना थाना क्षेत्र के कदमकुंज होटल के पास उस समय हुआ, जब तकनीकी खराबी के कारण एक स्लीपर बस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही भरतपुर डिपो की रोडवेज बस उससे जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस में खराबी आने के बाद चालक ने उसे डिवाइडर के सहारे खड़ा कर दिया था और क्रेन का इंतजार कर रहा था। शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से स्लीपर बस में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्लीपर बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि रोडवेज बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह टूट गया। हादसे के समय रोडवेज बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। अचानक हुए जोरदार टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए।
सूचना मिलते ही चिकसाना थाना पुलिस और सारस चौराहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और एक दर्जन से अधिक घायलों को एंबुलेंस के जरिए आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में अधिकांश रोडवेज बस के यात्री हैं। कुछ घायलों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद एंबुलेंस काफी देर से मौके पर पहुंची।
हादसे के कारण बसें हाईवे पर फंस गईं और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज आरबीएम जिला अस्पताल में जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘लालू हमारे भगवान’, केदार प्रसाद यादव ने राजद सुप्रीमो की तस्वीर पर 251 किलो दूध से किया अभिषेक
- रात में घर से घूमने निकले 2 दोस्त, सुबह खेत में फंदे पर लटकी मिली लाश, मची सनसनी
- ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ सीहोर! 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने एक साथ उठाया कांवड़
- CM योगी के करीबी सतुआ बाबा को बुलेटप्रूफ सुरक्षा, वासुदेवानंद का नाम भी शामिल, कांग्रेस बोली- चुनिंदा लोगों के वैभव पर जनता की पैसा उड़ा रही सरकार
- 61 साल के आमिर खान ‘ललकारा’ के लिए धरेंगे 25 साल के युवा का रूप; वजन घटाने का अभियान किया शुरू…

