Rajasthan News: अगर आपके पास भी ट्रैक्टर वाला 5 रुपये का पुराना नोट है और आप उसे बेचकर लखपति बनने का सपना देख रहे हैं, तो जरा ठहरिए! अजमेर के शास्त्री नगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जिसे महिला अपनी किस्मत की चाबी समझ रही थी, उसी नोट के चक्कर में ठगों ने उसकी जिंदगी भर की जमा-पूंजी साफ कर दी। फेसबुक के एक लुभावने विज्ञापन ने महिला को ऐसा उलझाया कि वह लखपति बनने के बजाय लाखों के कर्ज में डूब गई।

फेसबुक विज्ञापन ने दिखाया 48 लाख का लालच
मामला अजमेर के पॉश इलाके शास्त्री नगर का है। यहां रहने वाली एक महिला ने फेसबुक स्क्रॉल करते समय एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था अगर आपके पास ट्रैक्टर वाला 5 का नोट है, तो घर बैठे पाएं 48 लाख रुपये। महिला को लगा कि शायद उसकी किस्मत चमक गई है। उसने बिना सोचे-समझे विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल घुमा दिया। यहीं से ठगों ने अपना जाल बुनना शुरू किया।
बातों के जाल में फंसाकर ऐसे लूटा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फोन उठाने वाले शख्स ने खुद को एंटीक करेंसी कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया। महिला का भरोसा जीतने के लिए ठगों ने उसे व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी कार्ड और कंपनी के दस्तावेज भी भेजे। ठगों ने महिला को यकीन दिला दिया कि उसका नोट दुर्लभ श्रेणी का है और उसे 48 लाख रुपये मिलना तय है। महिला इतनी उत्साहित हो गई कि उसने ठगों की हर बात को सच मान लिया।
किश्तों में पार किए 3.66 लाख रुपये
ठगी का असली खेल तब शुरू हुआ जब ठगों ने फाइल चार्ज के नाम पर पहली डिमांड रखी। महिला ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने कभी GST, कभी रजिस्ट्रेशन फीस, तो कभी आरबीआई की क्लियरेंस फीस के नाम पर बार-बार पैसे मांगे। हर बार महिला को यही कहा गया कि यह आखिरी पेमेंट है, इसके बाद 48 लाख आपके खाते में आ जाएंगे। लखपति बनने के चक्कर में महिला ने किश्तों में कुल 3 लाख 66 हजार रुपये ठगों के हवाले कर दिए।
साइबर पुलिस ने कसी कमर
जब काफी दिनों तक कोई पैसा नहीं आया और ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ। आनन-फानन में पीड़िता ने अजमेर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीवाईएसपी शमशेर खान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिन बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं, उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसे लुभावने विज्ञापनों से दूर रहें।
पढ़ें ये खबरें
- 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी कब बनेगा भारत? रुपये की कमजोरी बनी रोड़ा, टूटते सपनों के बीच जापान-ब्रिटेन को पछाड़ सकता है इंडिया ?
- टाइगर श्रॉफ पर हमले के हरियाणा से जुड़े तार, पकड़े गए 3 आरोपियों में 2 हरियाणा के
- नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू: गलती की तो अप्रूव करने वाले अधिकारी पर भी गिरेगी गाज
- एक बरगद का पेड़, हजारों नारियल और अनगिनत मन्नतें… यहां जंगलों में बसा ‘डायन खूनी माता’ का रहस्यमयी दरबार, आखिर क्या है इस धाम की कहानी?
- Gwalior Truck Accident: ग्वालियर हादसे पर गरमाई सियासत, पीसी शर्मा बोले- ‘जिम्मेदारों पर दर्ज हो हत्या का केस’; बीजेपी का पलटवार
