Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस महकमे से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक कई अफसरों के तबादले किए गए हैं। सबसे अहम बदलाव मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात IG गौरव श्रीवास्तव को हटाकर उदयपुर रेंज का नया IG बनाया गया है।

इसके साथ ही जयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर इन सात रेंजों के IG बदले गए हैं।
28 जिलों में SP बदले गए
जयपुर, जोधपुर, कोटा शहर, सीकर, अलवर, पाली, सिरोही, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर समेत 28 जिलों में एसपी बदले गए हैं।
मई में एपीओ किए गए झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी और हनुमानगढ़ एसपी अरशद अली को अब डीआईजी रैंक में पोस्टिंग दी गई है। दूसरी तरफ 6 जिलों से डीआईजी स्तर के अफसरों को हटा दिया गया है।
नए IG कौन-कौन बने?
- राजेश मीणा – IG, जोधपुर रेंज
- राजेंद्र सिंह – IG, अजमेर
- राहुल प्रकाश – IG, जयपुर रेंज
- कैलाश बिश्नोई – IG, भरतपुर रेंज
- हेमंत शर्मा – IG, बीकानेर रेंज
- रणधीर सिंह – IG, आर्म्ड बटालियन
- अजयपाल लांबा – IG, एससीआरबी
- दीपक कुमार – IG, गृह विभाग
- हिंगलाजदान – IG, मानवाधिकार आयोग
- रविदत्त गौड़ – IG, पीएचक्यू
- शरत कविराज – IG, एसओजी
- विकास कुमार – IG, ATS
- ओम प्रकाश – पुलिस कमिश्नर, जोधपुर
ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा फेरबदल
- 142 RAS और 12 IAS अधिकारियों का तबादला
- 10 नए IAS अधिकारियों को पहली पोस्टिंग
- 2 IAS और 58 RAS का ट्रांसफर
- 74 ट्रेनी RAS को दी गई फील्ड पोस्टिंग
पढ़ें ये खबरें
- इलाज के नाम पर डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट; जांच में जुटी पुलिस
- पहलगाम आतंकी हमले की बरसी: शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को पिता ने किया याद, देशवासियों को दिया संदेश
- UP TRANSFER BREAKING : शासन ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 10 जनपदों के DM बदले, 14 अफसरों को किया गया इधर से उधर
- बेगूसराय में मुन्नाभाई मूवी स्टाइल में नकल, कान में फिट था मिनी ब्लूटूथ, पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा
- GT vs MI IPL 2026: गुजरात ने मुंबई के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
