Rajasthan News: अजमेर सरस डेयरी ने 1 अप्रैल से किसानों और पशुपालकों से दूध खरीद के भाव में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि दूध खरीद दर में 3 रुपये प्रति लीटर या 50 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की जाएगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत पहले से ही किसानों और पशुपालकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सहायता राशि दी जा रही है। 1 अप्रैल से लागू नई दरों के अनुसार, किसानों को 56 रुपये प्रति लीटर का खरीद मूल्य मिलेगा। पशुपालकों को 9 रुपये प्रति फैट की दर से भुगतान किया जाएगा, जिसमें से 25 पैसे प्रति फैट संघ में जमा किए जाएंगे।
डेयरी से जुड़ने वाले किसानों और पशुपालकों को आर्थिक मदद भी मिलेगी। हर महीने 4.50 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों और पशुपालकों को किया जाएगा। इसके अलावा, डेयरी से जुड़े किसान बैंक से पशुओं की खरीद के लिए ऋण भी ले सकेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भारत को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में…’, CM योगी का कड़ा संदेश, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?
- करोड़ों का पुल या मक्का सुखाने का खलिहान? सड़क पर फसल फैलाकर रास्ता किया बंद, जिम्मेदार मौन!
- शरद पूर्णिमा पर रेवती नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग, जानें कब चांद की रोशनी में रखें खीर…
- सूरत में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, 4.6 लाख के पार्सल चोरी
- पंजाब में किसान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; सिर पर बंधे परने में मिले गोली के छर्रे
