Rajasthan News: राजस्थान में अब सरकारी कॉलेजों के मुख्य गेट और गैलरी को भगवा रंग में रंगा जाएगा। जयपुर स्थित कमिश्नरेट कॉलेज एजुकेशन ने पहले चरण में 20 कॉलेजों को इस आदेश का पालन करने के लिए चुना है। इन कॉलेजों के भवनों के सामने वाले क्षेत्र और एंट्रेंस हॉल का रंग व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज ब्राउन में बदला जाएगा। इस कार्य को पहले 20 कॉलेजों में पूरा किया जाएगा, जिसके बाद अन्य कॉलेजों में भी पेंटिंग का काम शुरू होगा।

10 संभागों के 20 कॉलेजों में होगा रंग परिवर्तन
कॉलेज शिक्षा विभाग के जॉइंट डायरेक्टर, डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कॉलेज शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इनका माहौल छात्रों के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक होना चाहिए, ताकि वे उच्च शिक्षा के प्रति अच्छे विचार रखें। कॉलेजों में सकारात्मकता, स्वच्छता और शिक्षा का माहौल बढ़ाने के लिए यह बदलाव आवश्यक हैं। पहले चरण में राज्य के 10 संभागों के 20 कॉलेजों को चुना गया है।
कौन-कौन से कॉलेज होंगे शामिल?
इस योजना के तहत जिन 20 कॉलेजों में पेंटिंग का काम शुरू किया गया है, उनमें शामिल हैं:
- अजमेर: SPC गवर्नमेंट कॉलेज, SBRM गवर्नमेंट कॉलेज
- बांसवाड़ा: राजकीय महाविद्यालय बांसवाड़ा, राजकीय महाविद्यालय प्रतापगढ़
- बीकानेर: गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज गंगानगर
- भरतपुर: MSJ गवर्नमेंट कॉलेज, SCRS गवर्नमेंट कॉलेज सवाई माधोपुर
- जयपुर: BSR गवर्नमेंट कॉलेज (अलवर), LBS गवर्नमेंट कॉलेज (कोटपुतली)
- जोधपुर: गर्वमेंट कॉलेज जोधपुर, MBR गवर्नमेंट कॉलेज बालोतरा
- कोटा: गवर्नमेंट साइंस कॉलेज कोटा, गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी
- पाली: गवर्नमेंट बांगर कॉलेज पाली, गवर्नमेंट कॉलेज जालोर
- सीकर: एसके गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सीकर, गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज चूरू
- उदयपुर: गवर्नमेंट मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर, एमपी गवर्नमेंट कॉलेज चितौड़गढ़
पढ़ें ये खबरें भी
- CG में खौफनाक मर्डर : पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, एक सप्ताह बाद ऐसे खुला राज, 3 आरोपी गिरफ्तार
- सत्ताइस से पहले सीटों का बंटवारा! संजय निषाद ने गृह मंत्री से मांगा समय, शाह ने दिया ये जवाब
- PM मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक, सीएम डॉ. मोहन भी हुए शामिल
- CG News : पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, SP ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- Bihar Top News 11 june 2026: लालू यादव का 79 वां जन्मदिन, बुजुर्ग दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, निशांत कुमार बने MLC
