Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद सभापति और एक महिला के कथित संबंधों का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल हुए फोटो, वीडियो, और ऑडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. आरोप है कि उन्होंने महिला की तस्वीरों को एडिट कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की.
महिला का दावा है कि वायरल हुए फोटो और वीडियो में उसकी तस्वीर को मॉर्फ या एडिट करके बदनाम किया गया है. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यदि कथित महिला सभापति के साथ नहीं थी, तो क्या डीपफेक या एडिटेड तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया?

विधायक के खिलाफ पुलिस में मामला तब दर्ज हुआ, जब पीड़िता ने न्यायालय के इस्तगासे के जरिए न्याय की मांग की. इससे पहले उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद मामले की जांच सीआईडी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई.
15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक अनजान आईडी से चित्तौड़गढ़ के सभापति संदीप शर्मा के साथ एक महिला के फोटो और वीडियो वायरल हुए थे, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी. सभापति ने इसे अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया था.
महिला ने 16 अक्टूबर को सदर पुलिस थाने में निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह, दिलीप धाकड़ और मोनिका जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने इसे परिवाद में रखा. बाद में महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के हस्तक्षेप से मामला दर्ज हुआ.
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका

