Water Vision 2047देश में जल संरक्षण और प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘वाटर विजन 2047’ का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक उदयपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे।

सम्मेलन का कार्यक्रम
इस बड़े आयोजन का स्थल उदयपुर का अनंता होटल रहेगा, जहां सोमवार से ही डेलीगेट्स का आना शुरू हो जाएगा। सोमवार को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि मंगलवार सुबह 9 बजे से कॉन्फ्रेंस की आधिकारिक शुरुआत होगी। राजस्थान, ओडिशा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों की भागीदारी तय हो चुकी है, वहीं अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
उदयपुर तैयार बड़े आयोजन के लिए
हाल ही में महिला एवं बाल विकास चिंतन शिविर के सफल आयोजन के बाद उदयपुर एक और भव्य सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं, जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा और जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार शाम 5:40 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से सर्किट हाउस जाएंगे। रात उदयपुर में बिताने के बाद वे मंगलवार सुबह 9 बजे अनंता रिसॉर्ट में होने वाले द्वितीय अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- अग्निवीरों से किए वादे निभाने की घड़ी, नवंबर में हरियाणा सरकार देगी जॉइनिंग लेटर
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल
