Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। यह प्रक्रिया त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने गुरुवार को सभी 7 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित रहे।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती
महाजन ने जानकारी दी कि मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट के मतों से होगी। इसके बाद, ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू की जाएगी। गिनती के दौरान ईवीएम प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। मतगणना के रुझान और परिणाम साझा करने के लिए हर केंद्र पर मीडिया सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।
ईवीएम गिनती 141 राउंड में होगी
सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 141 राउंड में ईवीएम वोटों की गिनती की जाएगी। मतदाताओं की संख्या के आधार पर प्रत्येक क्षेत्र में 18 से 22 राउंड होंगे। मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन और पुलिस अधिकारियों को मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा मापदंडों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देवली-उनियारा समेत सभी मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है। टोंक कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि केंद्रों के 100 मीटर के भीतर पुलिस तैनात रहेगी, उसके बाद 100 मीटर की परिधि में RAC और गेट पर CRPF के जवान तैनात होंगे। सभी कॉरिडोर्स में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। टोंक कॉलेज में मतगणना के लिए तीन कक्ष निर्धारित किए गए हैं, जहां पोस्टल बैलेट और वीवीपैट मतों की गिनती अलग-अलग टेबल पर की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
- झांकी दिखाने के बहाने किशोर को जंगल ले जाकर जानलेवा हमलाः गला और माथे पर 9 बार चाकू से वार, बलि देने का आरोप
