Rajasthan News: राजस्थान में स्पा सेंटर की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों का मामला सामने आया है. हाल ही में चूरू जिले की सुजानगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की थी, और अब राजसमंद में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. राजनगर और कांकरोली थाना क्षेत्रों में तीन मसाज पार्लरों पर छापेमारी की गई है, जिसमें 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

चूरू में, सुजानगढ़ पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था, जहां से चार युवक और विभिन्न राज्यों की चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि मसाज सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य हो रहे थे, जिससे इलाके का माहौल बिगड़ रहा था.
वृताधिकारी दरजाराम ने मीडिया को बताया था कि मसाज पार्लरों में अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई की सूचना मिलते ही अन्य स्पा सेंटरों के संचालक शटर डाउन करके फरार हो गए.
सुजानगढ़ में छापेमारी के दौरान पुलिस को असम, त्रिपुरा, लुधियाना और पश्चिम बंगाल की युवतियों के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, स्पा सेंटर का संचालक फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- ट्रिपल-ड्राइवर और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Nothing Headphone (1) Pro हेडफोन, जानिए कीमत और फीचर्स
- LPU में हंगामे के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी अलर्ट, स्टूडेंट्स और स्टाफ के लिए जारी हुई एडवाइजरी; अफवाहों से बचने की अपील
- IND vs WI 2nd ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- ‘DM अंकल, अंधेरे में डर लगता है…’ बच्चों की अपील पर 10 घंटे में गांव रोशन
- NH-53 पर दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, 3 युवकों की मौत, 1 घायल

