Rajasthan News: भरतपुर: रहीम नामक एक युवक ने खुद को राज बताकर दो बच्चों की मां को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे 8 महीने तक पत्नी की तरह अपने साथ रखा. इसके बाद आरोपी अचानक महिला को किराए के मकान में अकेला छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने मथुरा गेट थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपी राज उर्फ रहीम ने अपना नाम और धर्म छुपाकर उसके साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने बताया कि लगभग 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं. 8 महीने पहले उसकी सोशल मीडिया पर राज नामक व्यक्ति से जान-पहचान हुई. राज ने उसे ऊंचा नगला बुलाया, जहां उनकी मुलाकात हुई. उसने खुद को कुंवारा बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा. जब महिला ने अपने बच्चों की बात की, तो आरोपी ने उन्हें भी साथ रखने का आश्वासन दिया. इस भरोसे में आकर वह उसके झांसे में आ गई. राज ने उसे ऊंचा नगला के एक होटल में दो दिन तक रखा, जहां उसने बलात्कार किया और फोटो-वीडियो बना लिए.
उसके बाद वह उसे भरतपुर के सूरजपोल इलाके में एक मकान में ले गया, जहां उसने उसे पत्नी की तरह रखा. करीब 20 दिन पहले आरोपी उसे किराए के मकान में अकेला छोड़कर फरार हो गया. उसकी तलाश में जब महिला उसके गांव पहुंची, तो पता चला कि राज असल में किसी अन्य धर्म का व्यक्ति है. जब उसने आरोपी के पिता से अपनी पीड़ा बताई, तो उसे डांटकर भगा दिया गया.
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
