Rajasthan News: जयपुर. शहर की श्याम नगर थाना पुलिस ने देर रात हुक्का बार पर छोपमारी की. पुलिस ने एक कैफे में चल रहे हुक्का-बार में कार्रवाई कर नशा करते मिले मैनेजर सहित 25 युवक और युवतियों को पकड़ा. पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्का-बार का सामान जब्त किया है. कैफे में नशा करने के लिए 600 रुपए लिए जा रहे थे.

एसएचओ श्याम नगर दलवीर सिंह फौजदार ने बताया कि अजमेर रोड पर स्थित वेलेंसिटया कैफे में चल रहे हुक्का-बार पर छापेमारी की गई. मुखबिर की सूचना पर देर रात कैफे में पुलिस ने दबिश दी. कैफे में हक्का-बार का संचालन करने के साथ कुछ युवक-युवतियां हुक्का पीकर नशा करते मिले. पुलिस ने मैनेजर तरुण शर्मा सहित 25 लोगों को पकड़ा है.
पूछताछ में सामने आया है कि नशा करने के लिए कैफे में 600 रुपए में फीस ली जा रही थी. पुलिस ने नशा करते मिले 24 युवक-युवतियों का कोटपा एक्ट के तहत चालान किया है. साथ ही कैफे मैनेजर तरुण शर्मा को अरेस्ट किया है. हुक्का- बार से मिले 21 हुक्के, 50 पाइप व कई फ्लेवर के बॉक्स जब्त किए गए हैं. पुलिस की कार्रवाई देर रात 1:30 बजे तक चली.
ये खबरें भी पढ़ें
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

