Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ के राजस्थान मंडप में श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। इस मौके पर वह अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनके साथ कुछ समय बिताए। मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्री और विधायक शनिवार को महाकुंभ स्नान के लिए पहुंचे। इससे पहले, 19 जनवरी को उन्होंने अपने परिवार के साथ भी महाकुंभ में स्नान किया था।

संतों से आशीर्वाद लिया
प्रयागराज में अपनी यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साध्वी ऋतंभरा और कैलाशानंद गिरि महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और कुंभ में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी। राजस्थान मंडप में उपस्थित संतों का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक है, और इस धार्मिक आयोजन में भाग लेना गर्व की बात है।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन 2027: उत्तराखंड में BJP का ‘सुपर प्लान’ तैयार! ‘हाईएस्ट मेजोरिटी’ के लिए बनी सीक्रेट रणनीति
- 11 साल की उम्र में थामी हॉकी, आज एशियन गेम्स में जीता गोल्ड! ग्वालियर की बेटी इशिका चौधरी ने रचा इतिहास; अब ओलंपिक पर नजर
- Samsung ने किया Galaxy SmartTag 3 का ऐलान, अब iPhone से भी कर सकेंगे ट्रैक; 790 दिन तक चलेगी बैटरी
- Xiaomi 17T फिर हुआ महंगा, नई कीमत ने बढ़ाई टेंशन; जल्द आ रहा Xiaomi 18 Pro
- सितंबर में मारुति सुजुकी की ताबड़तोड़ बिक्री, 1.81 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचकर फिर कायम किया दबदबा
