Rajasthan News: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का रविवार को समापन हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, और राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई मौजूद रहे.

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, कला, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाले 11 युवाओं को ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’ प्रदान किया गया. जयपुर की वंशिका शर्मा सहित झुंझुनूं की पूजा शर्मा, नागौर के नितेश कुमार शर्मा और अजमेर की गौरी माहेश्वरी जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को यह सम्मान दिया गया.
वंशिका शर्मा: गणित में विश्व रिकॉर्डधारी
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विश्व रिकॉर्ड धारक युवा गणितज्ञ वंशिका को ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’ दिया. वंशिका, जो IIT मद्रास में अध्ययन के लिए चयनित हो चुकी हैं, ने गणितीय कौशल में सातवां विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा बोले गए अंकों का योग एक साथ बताया. उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें कुल 10 विश्व रिकॉर्ड हासिल करने वाला बना दिया है.
कठिन समस्याओं को मिनटों में हल करती हैं
वंशिका कठिन से कठिन गणितीय समस्याओं को मिनटों में हल कर देती हैं. अपने गणित कौशल के चलते उन्होंने ‘किंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू सहित कई राज्यों में उन्होंने यूनिवर्सिटी, सरकारी कॉलेजों और स्कूलों में बच्चों के लिए मैथ को आसान बनाने की कार्यशालाएं आयोजित की हैं. वंशिका भविष्य में मैथ को सरल और रोचक बनाने के लिए रिसर्च करना चाहती हैं.
वंशिका के 10 विश्व रिकॉर्ड
- 2018 में 11 दिसंबर को 39 ब्रिज कोड से लिखकर पहला रिकॉर्ड बनाया.
- 2018 में 280 ब्रिज कोड से लिखकर दूसरा रिकॉर्ड.
- 2019 में 13 सितंबर को 47 ब्रिज कोड एक मिनट में लिखने का रिकॉर्ड.
- 2020 में 40 इंटरनेशनल ब्रिज कोड से टेबल लिखने का रिकॉर्ड.
- 2023 में शून्य से 50 तक के सभी ब्रिज कोड एक मिनट में लिखकर नया रिकॉर्ड बनाया.
पढ़ें ये खबरें
- MP में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिया से टकराकर नीचे गिरी कार में लगी भीषण आग, सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्त जिंदा जले, 1 गंभीर
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर MP में बवाल! BJP ने खरगे को घेरा, सोनिया-राहुल से पूछा- क्या ऐसी भाषा का समर्थन करते हैं?
- Jharkhand News: झारखंड के 11 अभयारण्यों में खुलेंगे ‘महुआ कैफे’, दलमा से होगी शुरुआत, महिलाएं रोज कमाएंगी हजारों रुपये
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले कमेंट पर मल्लिकार्जुन खरगे की मुसबीत बढ़ी, बवाल के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की
- Delhi News Brief: दिल्ली में कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, यमुना में सफेद जहरीला झाग छठ से पहले मोटी परत जमी
