Rajasthan News: दुष्कर्म के दोषी आसाराम अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आकर जोधपुर पहुंच गया है। उसे राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 75 दिनों की मेडिकल जमानत दी थी। 14 फरवरी को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आसाराम इंदौर से जोधपुर आया, लेकिन एयरपोर्ट पर उसने मीडिया से कोई बात नहीं की।

कड़ी सुरक्षा में पहुंचा आश्रम
86 वर्षीय आसाराम को चिकित्सकीय आधार पर जमानत दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी को उसे अंतरिम राहत दी थी। जोधपुर जेल से रिहा होने के बाद वह पाल गांव स्थित अपने आश्रम में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा।
इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज
रिहाई से पहले आसाराम इंदौर के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और जरूरी मेडिकल जांचें करवाईं। इलाज के दौरान वह इंदौर के खंडवा रोड स्थित अपने आश्रम में ठहरा हुआ था।
कड़ी शर्तों के साथ मिली जमानत
अदालत ने आसाराम को कुछ सख्त शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है
- वह अपने अनुयायियों या भक्तों से नहीं मिल सकता।
- मीडिया में कोई बयान नहीं दे सकता।
हालांकि, जमानत के बावजूद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि आसाराम इंदौर में प्रवचन कर रहा था। इस पर प्रशासन और न्यायालय की कड़ी नजर बनी हुई है। 31 मार्च के बाद उसकी जमानत को लेकर अगली सुनवाई होगी।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

