Rajasthan News: राजस्थान में डेंगू से हो रही मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। उदयपुर की RAS अधिकारी तरु सुराणा (42) की डेंगू से मौत हो गई। जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। तरु सुराणा उदयपुर के पंचवटी इलाके में रहती थीं और वर्तमान में पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में महा निरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं।

तरु के परिजनों के अनुसार 6 सितंबर को तरु को तेज बुखार हुआ, जिसके बाद उन्होंने 4 दिन तक घर पर इलाज लिया। जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो 11 सितंबर को गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर में जांच कराई, जहां उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 13 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि, उनकी प्लेटलेट्स ज्यादा नहीं गिरी थीं, लेकिन बुखार बना हुआ था। जब सुधार नहीं हुआ, तो चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल से संपर्क किया गया। 18 सितंबर को उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया, जहां 17 दिनों तक इलाज चला। लेकिन 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे उनकी मौत हो गई।
2012 में RAS बनीं तरु सुराणा ने एमए समाजशास्त्र और नेट की डिग्री हासिल की थी। अपने करियर में उन्होंने राजसमंद में सहायक कलेक्टर, आमेट (राजसमंद) और गढ़ी (बांसवाड़ा) में SDM, महिला एवं बाल विकास विभाग उदयपुर में डिप्टी डायरेक्टर, UIT उदयपुर में LAO, और RSMML उदयपुर में सीनियर मैनेजर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘किताबों में 40 फीसदी कमीशन खा रही दिल्ली सरकार’, AAP का बड़ा हमला
- मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ सासाराम में फूंक गया चुनाव आयुक्त का पुतला, SIR वापस लेने की मांग
- जर्मनी अग्निकांड में जान गंवाने वाले सिविन-अंजलि के शव नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार
- दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले; कई अहम पदों पर नई तैनाती
- CG News : नवरात्र मेले में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चाकू और बेसबॉल बैट से हमला, FIR दर्ज
