Rajasthan News: कोटा का दशहरा मेला पूरे देश में प्रसिद्ध है, जहां विजयादशमी (Vijaya Dashami) के लिए तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस बार दहन से पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया। बीती रात 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला अचानक गिर गया।

रावण और उसके परिवार के पुतले खड़े करने के लिए कई मजदूर काम पर लगे थे, लेकिन क्रेन की रस्सी और बेल्ट टूटने से यह हादसा हो गया। इस घटना ने नगर निगम के कर्मचारियों को मुश्किल में डाल दिया, क्योंकि एक महीने की मेहनत से 80 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया था, जो खड़ा करते वक्त अचानक धड़ाम से नीचे गिर पड़ा।
क्रेन की रस्सी और बेल्ट टूटने से गिरा रावण का पुतला
पुतला खड़ा करने के लिए इस्तेमाल की गई क्रेन की रस्सी और बेल्ट टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुतला सीधे प्लेटफॉर्म पर गिरा, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नगर निगम की टीम ने देर रात तक इस क्षतिग्रस्त पुतले को दोबारा ठीक कर दशहरा मैदान में खड़ा करने की कोशिश की। अधीक्षण अभियंता एम. कुरैशी ने बताया कि इस साल 80 फीट का रावण दिल्ली से आए कारीगरों द्वारा बनाया गया था।
बारिश के कारण बढ़ी मुश्किलें
कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बिना किसी समस्या के खड़े हो गए थे, लेकिन रावण का पुतला खड़ा करते समय अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे काम रोकना पड़ा। बारिश से पुतले को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन रावण का वजन अधिक होने के कारण क्रेन की रस्सी टूट गई, और पुतला नीचे गिर गया।
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका

