Rajasthan News: उदयपुर से आगरा के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत का कोटा में स्टॉपेज दिया गया है. आज 2 सितंबर से चलेन वाली इस ट्रेन का स्टॉपेज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के हस्तक्षेप के बाद बूंदी में भी दिया गया है. इस ट्रेन की समय सारणी पहले जारी कर दी गई थी, लेकिन अब इसमें बूंदी स्टॉपेज के चलते बदलाव किया गया है. रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी किया गया है.

इसके तहत ट्रेन नंबर 20981 उदयपुर से आगरा जाते समय बूंदी में सुबह 9:08 पर स्टॉपेज करेगी. यहां पर 2 मिनट के हॉल्ट के बाद यह 9:10 पर रवाना हो जाएगी. इसके बाद यह 9:50 पर कोटा पहुंचेगी और 10:00 बजे यहां से रवाना हो जाएगी. कोटा में इसका 10 मिनट का ठहराव रखा गया है.
इसी तरह से आगरा से उदयपुर ट्रेन नंबर 20981 कोटा जंक्शन पर शाम 7:00 बजे पहुंच जाएगी और यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 7:10 पर रवाना होगी. इसी तरह से बूंदी यह ट्रेन रात 7:38 पर पहुंचेगी और 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद 7:40 पर आगे के लिए रवाना हो जाएगी. यह जानकारी कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने उपलब्ध करवाई है.
पढ़ें ये खबरें भी
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

