Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे निपुण राज सिंह की मौत हो गई. यह दुर्घटना पाल रोड पर नहर चौराहे के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर जा पहुंची.

पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कार में शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत का बेटा निपुण राज सिंह और उसका दोस्त पार्थ राठौड़ मौजूद थे. वे चौपासनी की ओर जा रहे थे, तभी रात करीब 12 बजे पाल रोड पर यह दुर्घटना हो गई. बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर टकरा गई.
ड्राइवर की जान बची, निपुण की मौके पर मौत
इस हादसे में कार चला रहा व्यक्ति बच गया, क्योंकि एयरबैग खुलने से उसे गंभीर चोट नहीं आई, जबकि 26 वर्षीय निपुण की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सौंप दिया जाएगा. इस मामले की जांच सीएचबी थाना प्रभारी ईश्वर चंद पारीक कर रहे हैं. घटना की पूरी जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जताया शोक
शिव के वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने निपुण राज सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के सुपुत्र निपुण राज सिंह के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें.”
पढ़ें ये खबर
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
