Rajasthan News: कांग्रेस के बागी नेता गोपाल गुर्जर ने शनिवार को टोंक जिले के लावा गांव में बीजेपी सरकार के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को घेरते हुए एक बड़ी भविष्यवाणी की।

उन्होंने कहा, “कन्हैया लाल चौधरी तुम तो मंत्री ही बने हो, सचिन पायलट साहब मुख्यमंत्री बनेंगे। मंत्री कन्हैया लाल, छोटी-छोटी हरकतें करना बंद करो। गुर्जर समाज के लोगों के तबादले हो रहे हैं। डेढ़ साल गुजर चुके हैं और बाकी साढ़े तीन साल भी निकल जाएंगे, फिर भी गुर्जर समाज का व्यक्ति कहीं भी नौकरी कर लेगा, फिर भी तुम छोटी-छोटी हरकतें कर रहे हो।”
बागी नेता ने पायलट को समर्थन दिया
गोपाल गुर्जर ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने जलदाय मंत्री कन्हैया लाल पर आरोप लगाया कि मालपुरा-टोडारायसिंह क्षेत्र में जानबूझकर गुर्जर समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले करवाए जा रहे हैं। गुर्जर ने फिर से दावा किया, कान खोलकर सुन लो, राजस्थान में अगली बार सचिन पायलट ही मुख्यमंत्री होंगे।
गोपाल गुर्जर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
गोपाल गुर्जर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसने राजस्थान की राजनीति में हलचल मचा दी है। सचिन पायलट के समर्थन में पहले भी कई नेताओं ने बयान दिए हैं, जिसमें टोंक से लेकर अन्य क्षेत्रों के नेताओं ने पायलट को अगला मुख्यमंत्री बनाने की बात की है।
गोपाल गुर्जर की चुनावी यात्रा
2023 के विधानसभा चुनाव में गोपाल गुर्जर ने कांग्रेस से बगावत करके जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह त्रिकोणीय मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे थे। इस चुनाव में उन्हें 48,184 वोट मिले थे।
पढ़ें ये खबरें
- 8 दिन की बेटी, 6 साल का बेटा; सेना के जवान विकास देशवाल को गांव ने दी अंतिम विदाई
- रायपुर में काव्य रसिक संस्थान का कवि सम्मेलन: छत्तीसगढ़ समेत देशभर से पहुंचे 14 कवियों ने बांधा समां
- राजकुमार कॉलेज में ‘नाद संगम’ 2026-27 का भव्य समापन, मैग्नम ओपस ट्रॉफी में ऐतिहासिक टाई, तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
- कटनी में गरजे पीसीसी चीफ: शुद्ध पेयजल और जहरीली शराब के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कहा- आदिवासियों की जमीन वापस दिलाएंगे
- लखनऊ में अजीबोगरीब मामला: प्रेमिका को घुमाने के लिए चाहिए थे पैसे, युवक ने रची खुद के किडनैपिंग की झूठी कहानी
