Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को बूंदी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक फील्ड ऑफिसर को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि टीम ने इस मामले में आरोपी अधिकारी ललित कुमार पाराशर को पकड़ा.

शिकायतकर्ता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, फील्ड ऑफिसर ललित कुमार ने उनके पिता के नाम पर किसान समृद्धि ऋण मंजूर करने के बदले में 20 हजार रुपये की मांग की थी. अधिकारी द्वारा लगातार परेशान करने पर शिकायतकर्ता ने एसीबी को इसकी सूचना दी. आरोपी अधिकारी बूंदी के बड़ा नया गांव स्थित एसबीआई शाखा में कार्यरत था.
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर कार्रवाई की योजना बनाई और सोमवार को आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘हड़प्पा सभ्यता’ के राखीगढ़ी की बदलेगी तस्वीर, 180 करोड़ से बनेगा आधुनिक म्यूजियम
- बाहुबली अनंत सिंह के तल्ख तेवर, बोले- अन्याय पर पार्टी चुप रही, फिर भी नीतीश हमारे भगवान
- 2023 की लोकपाल रिपोर्ट से मचा हड़कंप: जानिए किस घोटाले की विजिलेंस जांच के आदेश जारी हुए
- विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा बयान, कहा – BTI ग्राउंड में नहीं बनेगा कोई व्यावसायिक या आवासीय परिसर
- Driving Licence Rules: DL बनवाने के नियमों में होंगे बड़े बदलाव, भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग होगा रंग

