Rajasthan News: राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं, वहीं शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने कहा, अगर यही बात विपक्ष कहता तो? हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि फोन टैपिंग हो रही है और यह गलत है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अब भी उनकी कथनी और करनी का अंतर समझ नहीं आ रहा है।

किरोड़ी लाल मीणा के बयान से राजनीतिक बवाल
हाल ही में किरोड़ी लाल मीणा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था, मुझे उम्मीद थी कि सत्ता बदलने के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं निराश हूं कि जिन मुद्दों के लिए मैंने आंदोलन किया, जिनकी वजह से हम सत्ता में आए, वे भुला दिए गए हैं।
मेरी जासूसी हो रही है
डॉ. मीणा ने दावा किया कि जब उन्होंने भ्रष्टाचार के कुछ मामलों को उठाया तो 50 फर्जी थानेदारों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही है और उनके टेलीफोन की रिकॉर्डिंग की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- केरलम में जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर मौत ; पीड़ित परिवार के साथ ‘पिता जज’ ने की बदसलूकी
- संकट में सारथी बनी धामी सरकार: दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 5 लाख की बड़ी मदद मंजूर, वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी मासिक पेंशन
- स्मार्ट मीटर का झटका! बिजली बिल में जुड़ गए 7,350 रुपये, अधिकारी बोले- इतनी राशि नहीं होनी चाहिए
- राहुल गांधी दोषी होंगे या मिलेगी राहत? अमित शाह मानहानि केस में कल आएगा कोर्ट का फैसला
- किम जोंग उन का गुपचुप चीन दौरा, दोनों देशों को जोड़ने वाले ब्रिज का किया उद्घाटन
