Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू जिले की जाखोद पंचायत के बिशनपुरा गांव के एक गरीब परिवार के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। परिवार के राजेंद्र नायक, जो 20 साल पहले रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे, उनकी 25 जनवरी को बीमारी के चलते मौत हो गई। लेकिन अब शव को भारत लाने के लिए तीन लाख रुपये की जरूरत है, जो उनके परिवार के पास नहीं हैं।

शव अस्पताल में 21 दिनों से पड़ा, परिवार बेबस
राजेंद्र नायक का शव पिछले 21 दिनों से सऊदी अरब के एक अस्पताल में पड़ा हुआ है। उनकी बूढ़ी मां, पत्नी और तीन बच्चे अंतिम दर्शन के लिए तड़प रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते शव को वापस लाना उनके लिए असंभव हो गया है।
परिवार की हालत बदतर, शादी में भी नहीं आ सके थे राजेंद्र
राजेंद्र विदेश जाने के बाद कभी घर वापस नहीं लौटे। इस बीच उनके दो बेटों संदीप और अशोक की शादी हो गई, लेकिन वे शामिल नहीं हो सके। उनकी बेटी पूनम की शादी भी तय हो चुकी है, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।
गांव वालों और जनप्रतिनिधियों ने विदेश मंत्रालय को भेजा पत्र
गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुनील बिजारणिया ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मदद से विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। सरकार से अपील की गई है कि जल्द से जल्द शव को भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अपने सदस्य को अंतिम विदाई दे सके।
भारत सरकार से परिवार की भावुक अपील
राजेंद्र नायक के भाई संजय कुमार ने कहा कि हम 20 साल से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनका शव भी घर नहीं आ पा रहा। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि अंतिम संस्कार गांव में हिंदू रीति-रिवाजों से किया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- 2014 में जीते बूथों पर अब BJP को कहां झटका लगा? विनोद तावड़े ने 2027 से पहले मांगा हिसाब
- ‘विरोध की भी एक गरीमा होती है…’, खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के नितिन नबीन
- खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन: CG पुलिस ने कई राज्यों में दी दबिश, मुख्य आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, अब तक 3.61 करोड़ रुपये नगद बरामद
- डबल मर्डर केस का खुलासा: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, 10 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों को उतारा था मौत के घाट
- Narmadapuram News: माखननगर में जानलेवा हमला, चाकूबाजी के 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, अन्य की तलाश जारी
