Rajasthan News: राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, जबकि जयपुर सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक इंद्र कुमार का ट्रांसफर कर जिला कारागृह सीकर भेजा गया है। यह कार्रवाई डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को धमकी भरे कॉल मिलने के मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि निलंबित पुलिसकर्मी तीन अलग-अलग जिलों में तैनात थे।

जयपुर में 5 पुलिसकर्मी निलंबित
जयपुर सेंट्रल जेल में ड्यूटी पर तैनात कारापाल भंवर सिंह, उप कारापाल रमेश चंद, मुख्य प्रहरी वीरेंद्र सिंह भाटी, प्रहरी चंद्रपाल और सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, जयपुर सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक इंद्र कुमार का ट्रांसफर कर उन्हें जिला कारागृह सीकर भेजा गया है। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी DIG जेल रेंज, जयपुर को सौंपी गई है।
जोधपुर में 2 पुलिसकर्मी निलंबित
जोधपुर सेंट्रल जेल में कारापाल रामचंद्र और मुख्य प्रहरी चैनदान चारण को निलंबित किया गया है। इनका मुख्यालय महानिदेशालय कारागार, जयपुर रखा गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी IG जेल को दी गई है।
बीकानेर में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बीकानेर में उप कारापाल जयसिंह, मुख्य प्रहरी विजय पाल, प्रहरी जगदीश प्रसाद और अनिल मीणा को निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय सेंट्रल जेल श्रीगंगानगर तय किया गया है। जांच का जिम्मा झुंझुनूं जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह को सौंपा गया है।
कैसे हुआ खुलासा?
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को धमकी भरे कॉल मिलने के बाद विभिन्न जेलों में जांच की गई थी। इस दौरान कई जेलों से आरोपी कैदियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर होने के बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया।
पढ़ें ये खबरें
- स्मार्ट मीटर का झटका! बिजली बिल में जुड़ गए 7,350 रुपये, अधिकारी बोले- इतनी राशि नहीं होनी चाहिए
- राहुल गांधी दोषी होंगे या मिलेगी राहत? अमित शाह मानहानि केस में कल आएगा कोर्ट का फैसला
- किम जोंग उन का गुपचुप चीन दौरा, दोनों देशों को जोड़ने वाले ब्रिज का किया उद्घाटन
- सहजन के पत्तों से बनाएं चटपटी कढ़ी-पकौड़ा, स्वाद में होगी लाजवाब, बनाना भी है बेहद आसान
- Ramayana New Song: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की राम-सीता के रूप में दिखी खूबसूरत झलक, रिलीज हुआ ‘मंगल रंग’
