Rajasthan News: अजमेर. शहर में एक नाबालिग छात्रा को कोचिंग सेंटर पर बुलाकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. बाद में टीचर ने माफी मांगी और साथ ही धमकाया. इस पर पीड़िता की मां ने ब्यावर के साकेत नगर पुलिस थाने में आरोपी टीचर सुरेंद्र चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

छात्रा की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है. इसी स्कूल में सुरेंद्र चौहान अर्थशास्त्र का टीचर है. बेटी को अर्थशास्त्र विषय को लेकर कुछ प्रश्न पूछने थे, जिन्हें हल करने के लिए छात्रा ने स्कूल टीचर सुरेंद्र सिंह से संपर्क किया. इस पर टीचर ने छात्रा को मुणोत कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर पर बुलाया और अर्थशास्त्र विषय की कोचिंग दी.
कोचिंग खत्म होने के बाद छात्रा कोचिंग सेंटर के कमरे में बैठकर अपने रिश्तेदार के आने का इंतजार करने लगी. इसी दौरान टीचर सुरेंद्र चौहान कमरे में आया और बालिका के साथ अश्लील हरकत करने लगा. अध्यापक की हरकत से घबराकर बालिका उसे धक्का देकर कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर आकर खड़ी हो गई. इसके बाद स्कूल में ही टीचर सुरेंद्र चौहान ने बालिका से पहले तो माफी मांगी और उसके बाद कहा कि अगर माफ नहीं किया तो वह उसे स्कूल से निकलवा देगा और उसके परिवार को खत्म कर देगा. अध्यापक की इस धमकी से छात्रा और घबरा गई और उसने पूरी घटना के बारे में परिवारजनों को बताया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, देवघर में की संत मंसूर शाह की पूजा; जानिए आधी रोटी और आशीर्वाद का रहस्य
- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
- बाढ़ के पानी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभावित परिवारों से मिलकर बोले- संकट की घड़ी में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला


