Rajasthan News: बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र के छत्तरगढ़ स्थित बायोमास पावर प्लांट में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पराली के बड़े स्टॉक में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार विवेक चौधरी, सीओ अमरजीत चावला और थानाधिकारी भजनलाल मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि, तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए।
दमकल की कमी बनी बड़ी समस्या
इस घटना ने एक बार फिर दमकल सेवाओं की कमी को उजागर कर दिया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल की पर्याप्त व्यवस्था होती तो आग को जल्दी काबू किया जा सकता था।
फैक्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम नदारद
सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि फैक्ट्री में आग से निपटने के लिए कोई फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं था, जिससे आग नियंत्रण में लाने में परेशानी हो रही है। पराली अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग बहुत तेजी से फैल रही है और इससे बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है।
अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं
प्रशासन और दमकल विभाग आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक इस हादसे से हुए नुकसान का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों में भी डर का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है और आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का सख्त निर्देश, थानों में CCTV फुटेज की नियमित मॉनिटरिंग और पर्याप्त स्टोरेज करें सुनिश्चित, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का भविष्य हैं छात्र: CEC ज्ञानेश कुमार
- इस उम्र में ऐसा जज्बा? ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए 25 बुजुर्ग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
- पति को कॉल कर बोली- ‘मैं नर्मदा पुल पर खड़ी हूं’… फिर 27 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग, बेसुध हुआ पति
- CM नायब सैनी को काले झंडे दिखाने के बाद लापता दोनों कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरुग्राम में पेश, जमानत मिली

