Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर से शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक विदेशी महिला को गोली मार दी गई। महिला थाईलैंड की रहने वाली थी और उदयपुर घूमने के लिए आई हुई थी। जानकारी के अनुसार, महिला के पीठ पर गोली लगी है, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, और पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

महाराणा भूपाल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को गोली लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पिछले पांच दिनों से सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अपनी दोस्त के साथ ठहरी हुई थी। वह अपनी दोस्त को अपने साथी के साथ जाने के बाद बाहर निकली थी, तभी यह घटना घटी। महिला की पीठ पर गोली लगने से बुलेट अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस कर रही जांच
उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह की है। गोली लगने के बाद महिला को पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे एमबी अस्पताल भेजा गया। पुलिस यह भी जांच रही है कि महिला को प्राइवेट अस्पताल कौन लेकर गया और बाद में एमबी अस्पताल में किसने भर्ती कराया। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि महिला उदयपुर किसके साथ आई थी और वह यहां कितने दिन से रह रही थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
उदयपुर है पर्यटन का प्रमुख केंद्र
उदयपुर, जिसे झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है, दुनिया भर में पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहां के ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए आते हैं। इस समय भी उदयपुर में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का तांता लगा हुआ है, और शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Bilaspur News Update : खाद की कालाबाजारी पर एक्शन… कमल ककड़ी निकालने के दौरान तालाब में डूबकर व्यक्ति की मौत… युवक से लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार… साइबर ठगी गिरोह का प्रमुख सदस्य तोमर गिरफ्तार
- बंगाल में आज ‘खेला होबे’: टीएमसी के बागी विधायक रितब्रता बनर्जी और संदीपन विधानसभा पहुंचे, असली TMC होने का किया दावा
- ‘समझौता नहीं, सीधा इलाज होगा’, खान सर की कोचिंग पर फायरिंग से गरमाई सियासत, जदयू का बड़ा बयान
- हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 33 नए नायब तहसीलदारों को मिली पोस्टिंग, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो नहाने के पानी में मिलाएं ये प्राकृतिक चीजें …
