Rajasthan News: जैसलमेर में हुए अनिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को पुलिस ने मुंबई से शुक्रवार रात जोधपुर लाया। डीसीपी पश्चिम राजर्षि वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी को गुरुवार रात मुंबई सेंट्रल से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने बताया कि वह मुंबई से नेपाल भागने की योजना बना रहा था।

डीसीपी वर्मा ने आगे बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कई फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले में शामिल अन्य सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी। गुलामुद्दीन को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। हत्या में उपयोग किए गए हथियार को बरामद करने की भी कोशिश की जा रही है।
गफ्फार के नाम पर बनाया था आईडी कार्ड
डीसीपी ने बताया कि जोधपुर पुलिस ने गुलामुद्दीन को मुंबई में तलाश किया। गुरुवार को उसे पकड़ा गया, लेकिन उसने गफ्फार के नाम का आईडी कार्ड दिखाया। पहले तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया, लेकिन बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने उसकी पहचान की। इसके बाद, जोधपुर पुलिस के जवान और एडीसीपी निशांत भारद्वाज ने 500 मीटर तक दौड़कर गुलामुद्दीन को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद, गुलामुद्दीन ने यह स्वीकार किया कि वह वही व्यक्ति है, जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि गुलामुद्दीन का चेहरा पहले से बदल चुका था, क्योंकि फरार होने के बाद उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच

