Rajasthan News: पाली: सोजत के गुड़ा कलां गांव में एक गधा हिंसक हो गया और तीन घंटे तक गांव में हंगामा मचाया. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस गधे ने पूरे गांव में दहशत फैलाई. आखिरकार लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू में किया और उसका मुंह रस्सियों से बांध दिया.

गांव वालों के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे गधे ने राह चलती महिला भंवरी देवी, पत्नी प्रतापराम, के पैर को काट लिया, जिससे वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से गधे के चंगुल से महिला को छुड़ाया. महिला के पैर में गहरे घाव हो गए.
इसके बाद, दोपहर में गांव में अपने नाना-नानी के घर रह रही गायत्री नाम की बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी. तभी रास्ते में गधे ने उसे घुटने के ऊपर से पकड़ लिया और दौड़ने लगा. बच्ची की नानी, कमला देवी, ने बताया कि गधा उसे जांघ से पकड़कर दौड़ा. लोगों ने गधे का पीछा कर बड़ी मुश्किल से बच्ची को छुड़ाया. बच्ची के पैर पर दांतों के गहरे निशान हो गए और उसे अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद बच्ची काफी घबराई हुई थी.
गांव के लोग और गधे का मालिक लाठी-डंडे लेकर उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन गधा लगातार भागता रहा. आखिरकार तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गधे को रस्सियों से बांधकर काबू में किया गया. इस दौरान गधे ने एक और व्यक्ति का हाथ काट लिया. तीनों घायलों को गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बगड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये खबरें भी पढ़ें
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
