Rajasthan News: बाड़मेर की टीना डाबी, जो बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं, अपने पारिवारिक हस्तकला के काम में पिता की मदद कर रही हैं. उनका परिवार चमड़े पर कसीदाकारी का काम करता है, जिसमें महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. टीना का नाम इसलिए चर्चा में है क्योंकि उनका नाम बाड़मेर की जिला कलेक्टर और 2016 की UPSC टॉपर टीना डाबी से मेल खाता है.

नाम सुनकर हर कोई चौंक जाता है
बाड़मेर की निवासी टीना डाबी अपने परिवार के हस्तशिल्प कार्य से जुड़ी हैं. शहर के हाई स्कूल में आयोजित अमृता हाट मेले में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित और बेचा जा रहा था. इस मेले का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र सोनी ने किया.
दुकानों का निरीक्षण करते हुए शासन सचिव चमड़े से बने उत्पादों की एक स्टॉल पर पहुंचे. वहां खड़ी युवती से जब उन्होंने नाम पूछा, तो उसने “टीना डाबी” बताया. यह सुनकर शासन सचिव और अन्य लोग चौंक गए. महेंद्र सोनी ने दोबारा पूछा, “क्या आपका नाम टीना डाबी है?” युवती ने फिर से जवाब दिया, “हां, मेरा गोत्र डाबी है, इसलिए मेरा पूरा नाम टीना डाबी है.” इसके बाद सभी लोग ठहाका लगाकर हंस पड़े.
पापा ने नाम टीना डाबी रखा
टीना डाबी ने बताया, “मेरा जन्म 2006 में हुआ. उस समय मेरे पापा को ये नाम बहुत पसंद था, इसलिए उन्होंने मेरा नाम टीना डाबी रखा. हमारा गोत्र डाबी है, इसलिए मेरा पूरा नाम टीना डाबी हो गया. लेकिन 2015-16 में यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के नाम से यह और ज्यादा चर्चा में आ गया. अब, जब बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी हैं, तो हर कोई मेरा नाम सुनकर चौंक जाता है और दोबारा पूछता है. टीना का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं. उनका कहना है कि वे भी UPSC क्लियर कर अपनी हमनाम टीना डाबी की तरह पहचान बनाना चाहती हैं.
पढ़ें ये खबरें
- सरकारी स्कूल बना अखाड़ा: टीचर्स में जमकर हुई तू-तू मै-मै! बवाल देख 10 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती
- RIMS Security: रिम्स में बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था, 400 होमगार्ड हटेंगे, पूर्व सैनिकों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानें क्यों लिया गया फैसला
- राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : द्रौपदी मुर्मू ने कहा – युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें
- Teja Sajja Wedding: दिसंबर में दूल्हा बनेंगे ‘हनु-मैन’ फेम तेजा सज्जा, उदयपुर में होगी शादी, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन
- तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026, मुजफ्फरपुर समेत 4 जिलों में कल वोटिंग, जानिए पूरी तैयारी

