Rajasthan News: देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम अमित कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को लेकर सियासत गरमा गई है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ नेता नरेश मीणा के खिलाफ खड़े हैं, वहीं कई उनके समर्थन में बयान दे रहे हैं।

हाल ही में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने नरेश मीणा का समर्थन करते हुए कहा था, मैं नहीं मार पाया, लेकिन नरेश मीणा ने दो-तीन थप्पड़ मारने सही किए थे। अब बीजेपी नेता और पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने भी नरेश मीणा के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि उन्होंने जो किया, सही किया होगा।
बीजेपी नेता ने किया समर्थन
ज्ञान देव आहूजा ने कहा, एसडीएम के साथ जो हुआ, उसे मैं गलत नहीं मानता। सरकारी अधिकारी भी गलत कर सकते हैं। यह देखना जरूरी है कि नरेश मीणा को इतनी नाराजगी क्यों हुई कि उन्हें थप्पड़ मारना पड़ा। उन्होंने हनुमान बेनीवाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा, बेनीवाल ने सही कहा। मैं भी ऐसी परिस्थितियों से गुजर चुका हूं। मेरे क्षेत्र में भी सरकारी अधिकारियों ने कांग्रेस उम्मीदवार के लिए बूथ कैप्चर करवाया था।
नरेश मीणा के समर्थकों की हरकत पर नाराजगी
हालांकि, आहूजा ने नरेश मीणा के समर्थकों द्वारा पुलिस की गाड़ियां जलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की निंदा की। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है। ऐसी हरकतें नहीं होनी चाहिए थीं।
मंत्री किरोड़ी लाल का सख्त बयान
इस घटना के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और जवाहर सिंह बेढम समरावता गांव पहुंचे, लेकिन उन्हें गांव वालों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। किरोड़ी लाल ने कहा, “चाहे 10 लाख लोग भी खड़े हो जाएं, नरेश मीणा को रिहा नहीं किया जाएगा।”
राजनीतिक विवाद
इस थप्पड़ कांड ने उपचुनाव की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। जहां एक ओर विपक्ष इसे सरकारी अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कदम बता रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेता इसे अराजकता का मामला मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
- झांकी दिखाने के बहाने किशोर को जंगल ले जाकर जानलेवा हमलाः गला और माथे पर 9 बार चाकू से वार, बलि देने का आरोप
