Rajasthan News: जयपुर के विद्याधर नगर स्थित एमजीपीएस स्कूल को सोमवार सुबह एक ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने फौरन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर को खाली करवाया और सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि जांच में यह धमकी महज एक अफवाह निकली।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब जयपुर के किसी स्कूल को ऐसी धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम रखने की झूठी चेतावनियां दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी जगह कोई विस्फोटक नहीं मिला है।
कोर्ट, एयरपोर्ट और अस्पताल भी टारगेट
धमकियों का यह सिलसिला सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं रहा। जयपुर सेशन कोर्ट, एयरपोर्ट और यहां तक कि ईएसआई अस्पताल को भी इसी तरह की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। एक मामले में मेल भेजने वाले ने खुद को ‘अजमल कसाब’ बताया था।
पुलिस कर रही गहन जांच
पुलिस इन सभी मामलों को गंभीरता से ले रही है और यह जांच की जा रही है कि यह कोई साइबर शरारत है या किसी बड़ी साजिश की कड़ी। लगातार आ रही झूठी धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- हरे गमछे वाले शातिर ने पलक झपकते उड़ाई गाड़ी, CCTV फुटेज से खुला राज
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा इलाज, 112 से जुड़ेंगी सभी इमरजेंसी हेल्पलाइन
- ‘भाजपा पहले संगठन खड़ा करती है, फिर सरकार बनाती है, कांग्रेस पहले सत्ता में आती है फिर संगठन ढूंढती है’: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
- CM डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा: आलीराजपुर में बनेगा ‘माता काजल लोक’, आदिवासी आस्था को मिलेगा नया आयाम
- Rajasthan Expressway: 1,192 किमी नेटवर्क के साथ देश में नंबर-1 बना राजस्थान, संसद में गडकरी ने दी जानकारी

