Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार (22 मार्च) को बाली के नाना थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने से पांच महीने के मासूम की जलकर मौत हो गई। इस दौरान पांच वर्षीय बड़ा भाई किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसे के वक्त माता-पिता खेत में काम कर रहे थे।

माता-पिता खेत में, घर में सो रहा था मासूम
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, जबकि पांच महीने का मासूम मनोज घर में सो रहा था। उसके साथ उसका पांच वर्षीय बड़ा भाई रुद्राक्ष भी था।
कैसे लगी आग? जांच जारी
नाना थाना प्रभारी रतन सिंह देवड़ा के अनुसार, झोपड़ी में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जैसे ही आग लगी, रुद्राक्ष भागकर खेत में काम कर रहे लोगों के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मासूम की झुलसकर मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड: त्योहारों पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील, PM मोदी बोले- भारतीय उत्पादों को मिल रहे हैं वैश्विक बाजार
- ‘भारत को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में…’, CM योगी का कड़ा संदेश, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?
- करोड़ों का पुल या मक्का सुखाने का खलिहान? सड़क पर फसल फैलाकर रास्ता किया बंद, जिम्मेदार मौन!
- शरद पूर्णिमा पर रेवती नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग, जानें कब चांद की रोशनी में रखें खीर…
- सूरत में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, 4.6 लाख के पार्सल चोरी
