Rajasthan News: अलवर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली पुलिस के एएसआई कालूराम मीना और उनकी पत्नी धापू देवी की मौत हो गई। हादसा रैणी के पास हुआ, जब एएसआई कालूराम मीना अपनी कार का टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

पत्नी की इलाज के दौरान मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि एएसआई कालूराम मीना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान उनकी पत्नी धापू देवी कार के अंदर बैठी थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले रैणी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर अलवर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर रैणी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। इस हादसे से मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाली कार की पहचान करने में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
