Rajasthan News: राजस्थान को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इस बार बीकानेर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का फायदा मिलेगा। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली तक के सफर में करीब 1 घंटे 30 मिनट की बचत होगी। फिलहाल, बीकानेर से दिल्ली जाने में करीब 7 घंटे 45 मिनट का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत ट्रेन के बाद यह सफर केवल 6 घंटे 20 मिनट में पूरा हो सकेगा।

जल्द शुरू होगा संचालन, अस्थायी टाइम टेबल जारी
रेलवे बोर्ड ने इस नई वंदे भारत ट्रेन का अस्थायी टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, ट्रेन सुबह 5:55 बजे बीकानेर से रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन शाम 4:30 बजे दिल्ली से चलेगी और रात 10:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर प्रारंभिक मेंटेनेंस की सुविधा मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
राजस्थान को मिल रही हैं नई वंदे भारत ट्रेनें
राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन अप्रैल 2023 में मिली थी, जो अजमेर से दिल्ली के बीच संचालित होती है। इसके बाद इस ट्रेन का रूट बढ़ाकर चंडीगढ़ तक कर दिया गया। वर्तमान में अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ तक जाती है। इसके अलावा, जोधपुर-अहमदाबाद, जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-कोटा-आगरा के बीच भी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल
- 6 महीने में 23 मौत की सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर से फैमिली कोर्ट में हुई नियुक्ति

